Monday, March 30, 2026

14 अगस्त को काशीपुर में होगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का विशाल आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि, महापौर दीपक बाली, जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने दी प्रेस में जानकारी

काशीपुर। 14 अगस्त, 2025  ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को  सम्मानित  करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद (नैनीताल-उधमसिंहनगर) अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे।

यहां नगर निगम सभागार में विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विभाजन की पीड़ा झेल चुके लोगों के दुख और दर्द को देश आज भी महसूस करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया जाता है। आज भी वह परिवार उस पीड़ा को नहीं भूले हैं। भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि यह आयोजन 14 अगस्त, 2025, गुरुवार को सुबह 10 बजे अन्नया होटल, काशीपुर में होगा। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति, काशीपुर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब, सिंध, बंगाल, बिहार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां विभाजन के दर्द, शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता को नमन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, रवि पाल, अनिल डाबर, अश्विनी छाबड़ा भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े