काशीपुर। साहित्यिक संस्था “सृजन संवाद मंच” द्वारा 17 अगस्त, दिन रविवार को स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में होटल गौतमी हाइट्स में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी, कवयित्री डाॅ. सरिता शर्मा, सुश्री गौरी मिश्रा, श्री कुंवर जावेद, श्री अकील नोमानी, श्री शरीफ भारती, श्री राजेश कुमार, श्री विवेक प्रजापति आदि कविगण काव्यपाठ करेंगे।कवि सम्मेलन के संयोजक तथा संचालक डॉo मनोज आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण अभिकरण के अध्यक्ष बलराज पासी (पूर्व सांसद) होंगे तथा अध्यक्षता डॉ. यशपाल सिंह रावत तथा स्वागताध्यक्ष डॉ. नक्षत्र अग्रवाल होंगे।
