काशीपुर। जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मोतेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में भगवान महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आपको बता दें कि यह श्रृंगार वैष्णवी तोमर नाम की बालिका द्वारा किया गया, जोकि चेती मार्ग, जसपुर खुर्द विशाल नगर कॉलोनी की निवासी वैष्णवी के माता-पिता ने बताया कि वैष्णवी कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छुक है।
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। उपस्थित लोगों ने वैष्णवी द्वारा किए गए श्रृंगार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
