नई दिल्ली। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक एल्विश यादव के गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि घर के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि एल्विश उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। बता दें कि एल्विश यादव अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर हैं। फायरिंग के बाद तुरंत गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने इस मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
