Tuesday, September 15, 2026

साहित्यिक संस्था “सृजन संवाद मंच” द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को होटल गौतमी हाइट्स में  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन,हास्य कवि अरुण जैमिनी, कुंवर जावेद, गौरी मिश्रा,डॉ सरिता शर्मा, अकील सोमानी व राजेश कुमार समेत कई नामचीन कवियों ने की शिरकत

काशीपुर। साहित्यिक संस्था “सृजन संवाद मंच” द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को होटल गौतमी हाइट्स में  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में पूर्व सांसद व उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बलराज पासी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।  वहीं क्षेत्र के विख्यात लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ० यशपाल सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

डॉ० नक्षत्र अग्रवाल स्वागताध्यक्ष के रुप में मौजूद रहे।

 

कवि सम्मेलन का शुभारंभ नैनीताल से आई कवयित्री गौरी मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। विवेक प्रजापति ने कहा –

तीन रंग से सजा तिरंगा जब नभ में लहरता है

हर भारतवासी का सीना गौरव से तन जाता है।

मीरगंज से आए वरिष्ठ शायर अकील नोमानी जी ने अपनी शायरी प्रस्तुत करते हुए कहा-

ख़ुद को सूरज का तरफदार बनाने के लिए

लोग निकले हैं चिरागों को बुझाने के लिए

ग़म तो ये है कि परिंदे ही मदद करते हैं

जब भी आता है कोई जाल बिछाने के लिए।

ठाकुरद्वारा के हास्य कवि शरीफ भारती ने अपनी हास्य कविताओं द्वारा श्रोताओं को खूब हंसाया।

देश की वरिष्ठ कवयित्री डॉक्टर सरिता शर्मा ने कहा –

सारी दुनिया से दूर हो जाऊँ

तेरी आंखों का नूर हो जाऊँ

तेरी राधा भले बनूं न बनूं

तेरी मीरा ज़रूर हो जाऊँ

डॉo मनोज आर्य ने कहा –

ऐसा मत सोच कि क्या तुझको कहेगी दुनिया

आसमां चूम ले फिर देख झुकेगी दुनिया।

कोटा से आए कुंवर जावेद ने कहा –

वो जिंदा रहने की चाहत उठा के लाया था

जमाने भर की मुहब्बत उठा के लाया था

मै उसका चाहने वाला हूँ उसकी धड़कन हूँ

जो एक हथेली पे पर्वत उठा के लाया था।

गौरी मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज़ में पढ़ा –

नशे के रंग हैं जितने वे मौसम पर लुटा दूंगी

मै सारा होश मदहोशी के आलम पर मिटा दूंगी

कहीं मिल जाए गर यूंही तेरा ग़म राह में मुझको

ज़माने भर की ये खुशियां उसी ग़म पर लुटा दूंगी।

हरियाणा से आए देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी जी ने अपनी हरियाणवी शैली में कविता सुनाकर सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। डॉo यशपाल रावत ने अपनी अलग शैली को कविताएं सुनाकर सबको प्रभावित कर दिया। श्री राजेश कुमार ने बेटियों पर अपने हृदयस्पर्शी दोहे सुनाकर सबको भावुक कर दिया।

  • सभी कवियों को सृजन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज आर्य ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज आर्य,इंजीनियर दीपक शर्मा आदि ने सभी अतिथियों व कवियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तराखण्ड प्रादेशिक सहकारिता यूनियन के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, काशीपुर डेवलेपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ पीके दीक्षित, ई एन टी सर्जन डॉ मनोज कुशवाह, चकरेश जैन,महेंद्र कुमार अग्रवाल, रवि कुमार,प्रबल राज पासी, संजय कुमार मिश्रा, राजकुमार चौहान, ए के शुक्ला, नरेंद्र सिंह, रीता शुक्ला, के सी मिश्रा, प्रमिला आर्य, आकांक्षा शर्मा, अनुष्का, अनन्या, दक्षित,दीपक कुमार शर्मा, मनोज अग्रवाल, वासु शर्मा, एस पी सिंह, चक्रेश जैन, राजीव घई, निखिल सेतिया, रामगोपाल प्रजापति, शिवकुमार, आयुष शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े