Monday, March 30, 2026

काशीपुर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान को वाराणसी में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया

 

वाराणसी। काशीपुर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान को वाराणसी में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा महेश सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा चौहान को जीवन बीमा निगम में लंबे समय से दे रहे अपनी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। महेश सिंह चौहान ने बताया कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं एवं अपनी सेवाएं दे रहे हैं साथ ही यह सम्मान पाकर वह काफी गैार्बान्वित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सभी ने महेश सिंह चौहान को उनकी इस सफलता पर उनको शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े