Monday, March 30, 2026

काशीपुर के रामनगर रोड स्थित पेपर मिल में कार्यरत आपरेटर की तमंचे से गोली मारकर हत्या

काशीपुर। काशीपुर में एक पेपर मिल में कार्यरत ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। शांतिनगर, रम्पुरा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता 42 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ टोनी पुत्र कुलदीप सिंह रविवार देर रात अपने साथी नवीन सिंह रावत के साथ बाइक पर घूम रहे थे।

इस दौरान मोहल्ला विजयनगर, नई बस्ती निवासी अमान पुत्र इदरीश, इमरान पुत्र नवाब और फरदीन पुत्र महबूब के साथ उनका विवाद हो गया। करीब रात 12 बजे गणेश विसर्जन कार्यक्रम से लौटते समय उसने देखा कि पॉपुलर ग्राउंड, कचनालगाजी के पास उसके पिता और नवीन का तीनों आरोपियों से विवाद चल रहा था। जब वह बीचबचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तमंचा निकालकर पिता की दाहिनी आंख ऊपर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह नीचे गिर पड़े और आरोपी बाइक से फरार हो गए। नवीन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया। मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

—–====——-

जसवीर बनवारी पेपर मिल में ऑपरेटर थे। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े