Monday, March 30, 2026

उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम ने सब जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, जीते 12 पदक* शानदार प्रदर्शन उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया और नए ताइक्वांडो स्टार बन चमके *इंडिया ताइक्वांडो* के तत्वावधान में आयोजित *सब जूनियर तथा सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता* में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।

*उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम ने सब जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, जीते 12 पदक* शानदार प्रदर्शन उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया और नए ताइक्वांडो स्टार बन चमके

  • *इंडिया ताइक्वांडो* के तत्वावधान में आयोजित *सब जूनियर तथा सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता* में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।

*पदक विजेता खिलाड़ी*
*🔹 सब जूनियर बालक वर्ग*
निखिल वर्मा – स्वर्ण पदक, अंडर 27 किलोग्राम भार वर्ग
सुधांशु मेहरा – स्वर्ण पदक यू अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग में
,
अर्णव कंबोज – कांस्य पदक, 41 किलोग्राम भार वर्ग
*🔹 सब जूनियर बालिका वर्ग*
रिद्धियांशी बिष्ट – रजत पदक, 16 किलोग्राम भार वर्ग
आराध्या सिंह अंडर 18 किलोग्राम बालिका वर्ग में रजत पदक जीता

अंशिका बिष्ट – कांस्य पदक, 20 किलोग्राम भार वर्ग
सीमा भारती – कांस्य पदक, 29 किलोग्राम भार वर्ग
*🔹 सीनियर बालिका वर्ग*
प्रियांशी बोहरा – स्वर्ण पदक, अंडर 73 भार वर्ग
इस प्रकार उत्तराखंड की टीम ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
सीनियर बालक वर्ग में साहिल चंद ने जीता कांस्य पदक ओवर 80 किलोग्राम भार वर्ग में
टीम के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे लगातार मेहनत और मार्गदर्शन देने वाले टीम कोच मयंक दीक्षित, कमल कुमार बिष्ट, अन्नत बिष्ट (पूमसे), महिला टीम कोच कुमारी काजल कांडपाल तथा हरि सिंह का अहम योगदान रहा।
उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह, सचिव श्री रवि शंकर सिंह फर्सवाण, उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, प्रदीप कुमार जोशी, साई इंचार्ज नीरज कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े