Monday, March 30, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन। 


काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा शिक्षकों के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंस, कॉलेज ऑफ़ लॉ, एवं डिग्री कॉलेज के छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि प्राचार्य राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर डॉ सुमिता श्रीवास्तव, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार प्राचार्य नर्सिंग डॉक्टर राजकुमार चौधरी प्राचार्य डिग्री कॉलेज डॉक्टर सीमा चौहान विभाग अध्यक्ष लॉ कॉलेज संजय शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी एवं छात्रों को शिक्षकों के महत्व के बारे में समझाया।

संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया और बताया कि किस तरह शिक्षक छात्र के जीवन में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर शामिल होता है जिससे उसके उज्जवल भविष्य का सपना साकार हो सके। इस दौरान डॉ कपिल कुमार, डॉ राजकुमार चौधरी, डॉ सीमा चौहान द्वारा सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कॉलेज आफ फार्मेसी की बी फार्मा की छात्रा तानिया ने अपने शिक्षकों के लिए सुंदर कविता सुनाई जो की फार्मेसी कोर्स पर आधारित थी। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान के मैनेजमेंट द्वारा समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस के उपहार के रूप में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीरें भेंट की गई, साथ ही बेस्ट टीचर्स अवार्ड के सम्मान से शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कॉलेज आफ नर्सिंग वाइस प्रिंसिपल श्रुति करार, विभागाध्यक्ष फार्मेसी डॉ अमित सेन, डी फार्मा विभागाध्यक्ष हिमांशु लोहनी आदि समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े