Monday, March 30, 2026

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर दैनिक जागरण की ओर से समर हॉल विद्यालय को मिला एडुसाल्व अवार्ड। 

हल्द्वानी ( नैनीताल)। शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए समर स्टडी हॉल, कुंडेश्वरी काशीपुर को नवोन्मेषी शिक्षण पद्धति और आनंदमय अधिगम के लिए प्रतिष्ठित दैनिक जागरण एडुसॉल्व अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में स्थित होटल आईटीसी वॉकवे मॉल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें उधम सिंह नगर व नैनीताल से चयनित 25 विद्यालयों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। किस अवसर पर विभिन्न शिक्षाविद्, प्राचार्य और शिक्षण संस्थानों से जुड़े गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा रहे।

विद्यालय के निदेशक श्री अनुराग कुमार सिंह और प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के निरंतर परिश्रम, समर्पण और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि समर स्टडी हॉल हमेशा से ही बच्चों को आधुनिक तकनीक, रचनात्मक गतिविधियों और मूल्य आधारित शिक्षा से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया को रोचक और सार्थक बनाने के लिए प्रयासरत रहा है।इस पुरस्कार को विद्यालय की ओर से श्री राजेन्द्र सिंह फर्तियाल और श्री सुमित बिष्ट ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा और यह पल विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बन गया।इस सम्मान से न केवल विद्यालय परिवार में बल्कि समूचे क्षेत्र में भी खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी इसे गर्व का विषय बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े