
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल को सी-फोर रैंकिंग 2025 में काशीपुर का नंबर 1 डे को-एड स्कूल घोषित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल को यह सम्मान दिया गया I
यह प्रतिष्ठित सम्मान एक विख्यात शिक्षाविद्, मेयो कॉलेज अजमेर के पूर्व प्रधानाचार्य तथा जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, नोएडा के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा द्वारा प्रदान किया गया I इस अवसर पर देशभर से कई सम्मानित शिक्षाविदों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख हैं – डॉ. जोसेफ इमैनुएल (मुख्य सचिव, CISCE), श्री डी.आर. कार्तिकेयन (पूर्व निदेशक, CBI एवं महानिदेशक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग), डॉ. श्यामा चोना (पूर्व प्राचार्य, डीपीएस आर.के. पुरम) एवं अनेक अन्य विशिष्ट व्यक्तित्व, जिन्होंने भारत में शिक्षा के भविष्य को दिशा दी है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मौशमी बनर्जी ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारी शिक्षा में उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है। विद्यालय की को- प्रबंधिका शिरीन सैनी ने यह पुरस्कार लेते हुए कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण था कि हमें भारत के श्रेष्ठ विद्यालयों जैसे मेयो कॉलेज अजमेर, मॉडर्न स्कूल बराखंबा, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल तथा अन्य अग्रणी संस्थानों के बीच सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत सैनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल में, यह सम्मान हमें निरंतर प्रेरित करता है कि हम बालमनों को संस्कारों, ज्ञान और नवाचार से पोषित करें तथा उन्हें बदलते हुए विश्व में उत्कृष्टता के साथ नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाएं।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I
