काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ लॉ में एलएलबी, बी ए एलएलबी एवं बी बी ए एलएलबी कोर्सेज संचालित हैं। यह लॉ कोर्सेज वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून एवं बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है। संस्थान के विभागाध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। ऐसे छात्र जो लॉ के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके पास अंतिम अवसर है। छात्र शीघ्र अति शीघ्र सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज आफ लॉ में पहुंचकर ऑनलाइन काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करके अपना ऐडमिशन ले सकते हैं। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज आफ लॉ में सीमित सीटें रिक्त बची हुई है अतः छात्र संस्थान में आकर अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से करवा सकते है साथ ही यह भी जानकारी दी कि यह लॉ कोर्सेज में एडमिशन लेने का अंतिम अवसर है इसके बाद यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।
