Monday, March 30, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में भव्यता के साथ मनाया गया “वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे”।

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को विश्व में मनाया जाता है। इस उपलक्ष पर संस्थान में पहले दिन खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, लूडो, के्रम, शतरंज एवं रस्सा खींच जैसे खेल आयोजित किए गए। इन खेल प्रतियोगिताओं में बी फार्मा एवं डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट डे के दिन की प्रतियोगिता में स्टोन पेंटिंग, नो फायर कुकिंग, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, बाद विवाद प्रतियोगिता, दु ईट योर सेल्फ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोल हेल्थ केयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अमित गर्ग मौजूद रहे जिन्होंने छात्रों को बेहतर करियर एवं फार्मास्यूटिकल कंपनी में दवाओं की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से बताया एवं विजेताओं को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की। संस्थान के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने प्रतियोगिताओं पर सभी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की। इन सभी प्रतियोगिताओं को अध्यापकों द्वारा को-ऑर्डिनेट किया गया, जिनमें सीमा कार्की, शिवानी प्रजापति, अतुल कुमार, जफर, वसुधा नेगी, वैशाली राजपूत, दक्ष भारद्वाज, योगेश कुमार, आदि शामिल रहे। निर्णायक मंडल में विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सेन, विभागाध्यक्ष डी फार्मा हिमांशु लोहनी, वाइस प्रिंसिपल ऑफ़ नर्सिंग श्रुति करार, प्रिंसिपल आफ डिग्री कॉलेज सीमा चौहान रही। इस दौरान मीना कौसर, मनीष कुमार सक्सेना, अंकित राजपूत, विपिन, संदीप, आदि स्टाफ सदस्यों में हर्ष का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े