काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन को अनन्या होटल काशीपुर में आयोजित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक संगोष्ठी के कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महेश सिंह चौहान एवं गोपाल सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यह भागीदारी संस्थान के लिए गौरवपूर्ण साबित हुई। इस संगोष्ठी में बैंक द्वारा बैंक की सभी सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के जेड एम एवं आर एम ने मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान संस्थान के प्रिंसिपल आफ नर्सिंग डॉ राजकुमार चौधरी मौजूद रहे साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि यह पल संस्थान के लिए गौरवपूर्ण है एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
