
काशीपुर। उत्तराखंड में कॉलेजों में कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने के बाद नतीजे देर शाम घोषित किये गए।
27 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हुए। कुमाऊं मंडल के विभिन्न कॉलेजों में मिले-जुले नतीजे रहे — कुछ जगहों पर एबीवीपी ने बढ़त बनाई तो अन्य संस्थानों में एनएसयूआई तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने सफलता पाई। नीचे सम्बंधित कॉलेजों के संक्षिप्त परिणाम व पूरी तालिका दी गई है।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) काशीपुर के छात्रसंघ चुनाव में निर्दल प्रत्याशी जतिन शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के रिंकू बिष्ट को 1030 वोटो से हरा दिया। उन्हें कुल मतों के कुल 71.20 (1587) प्रतिशत वोट मिले।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर अक्षय रस्तौगी 48.45 प्रतिशत (1080)
छात्रा उपाध्यक्ष अनिषा कुमार – निर्विरोध
सचिव पद पर सतनाम सिंह 53.88 प्रतिशत (1201)
संयुक्त सचिव पद पर मुकुल मौर्य – निर्विरोध
कोषाध्यक्ष पद पर गरिमा सिंह 62.22 प्रतिशत (1387)
संकाय प्रतिनिधि कला पद पर दीपक कुमार 57.98 प्रतिशत (930)
संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य पद पर दीपक कुमार – निर्विरोध
संकाय प्रतिनिधि विज्ञान पद पर अनिकेत 53.16 प्रतिशत (143)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पायल थापा 38.98 प्रतिशत (868)
सांसकृतिक सचिव पद पर नाजिया – निर्विरोध विजयी हुए हैं।
हल्द्वानी — एमबीपीजी कॉलेज

परिणाम अध्यक्ष पद पर अभिषेक गोस्वामी (ABVP) विजयी — 1738 वोट। एनएसयूआई के कमल बोरा को 1593 वोट</em। जीत का अंतर: 145 वोट.
अल्मोड़ा — सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (अल्मोड़ा परिसर)
अध्यक्ष पद पर लोकेश सुप्याल (NSUI) विजयी — एबीवीपी के दीपक लोहनी को लगभग 341 मतों से पराजित किया। छात्रा उपाध्यक्ष: निकिता रौतेला (निर्दलीय)। सचिव: विशाल सिंह बिष्ट — 143 मत की बढ़त। कोषाध्यक्ष: विनय कनवाल — 709 मतों से विजयी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: निखिल कपकोटी (ABVP) — 189 मतों से विजयी। कुल मतदाता: 1454; मतदान प्रतिशत: 60.58%.
रामनगर — पीएनजीपीजी महाविद्यालय
अध्यक्ष पद पर निर्दलीय किशन ठाकुर ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर मनीष जोशी ने 131 वोटों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव: अभिनय लटवाल — 627 मत। अध्यक्ष-दलीय मुकाबले में एबीवीपी के प्रत्याशी हारते दिखे।
द्वाराहाट — राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
अध्यक्ष: निर्दलीय नीरज किरौला — 356 वोट (विपक्षी दिया उपाध्याय को 125)। उपाध्यक्ष: अमित सिंह भंडारी — 324 वोट। सचिव: सूरज सिंह — 192 मतों से विजयी। कोषाध्यक्ष: भरत भंडारी. कुछ पद पूर्व में ही निर्विरोध घोषित रहे।
खटीमा — हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का जोर — अध्यक्ष रोहित जोशी, सचिव हिमांशु कुमार पासवान और अन्य कई पदों पर एबीवीपी विजयी। NSUI को इस बार छात्रा उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर सफलता मिली।
