काशीपुर। काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित द्रोणा सागरओपन थियटर में चल रहे केडीएफ नवरात्रि महोत्सव 2025 में शनिवार की देर शाम नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा एक संगीत समारोह में उल्लास एक सुरमयी शाम का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मौजूद रहे। जबकि नैनी पेपर लिमिटेड के सीएमडी एवं कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथयों का स्वागत किया। नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा एक संगीत समारोह में अपूर्व पंत, गीतिका पंत, विमल गुड़िया, प्रेम जैन समेत कई कलाकारों ने मुकेश, लता व मोहम्मद रफी के पुराने गीतों को गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया.मंच संचालन विकल्प गुड़िया ने किया।
काशीपुर डेवलपमेंट फॉरम के अध्यक्ष राजीव घई समेत अन्य अतिथियों ने नवचेतना सांस्कृतिक समिति के सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम केडीएफ के संरक्षक योगेश जिंदल , सुधा जिंदल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल,जिंदल वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीएमडी अपूर्व जिंदल, अनुज सेठ,विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, श्री राम संस्थान के निदेशक योगराज सिंह, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन केडीएफ के चकरेश जैन, प्रमोद अग्रवाल,सुधा अग्रवाल,एसपी गुप्ता, इंदु सारस्वत,पूर्व कोतवाल विजय चौधरी,अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी, स्वतंत्र मेहरोत्रा,गीतिका पंत, लता शर्मा,अपूर्व पंत, पंकज पंत,प्रेम शर्मा, सरित चतुर्वेदी संजय गुप्ता शोभित गुड़िया कौशलेश गुप्ता निशित गुड़िया अरुण वर्मा सुरेश शर्मा जंगी विनोद मेहरोत्रा संजय कचौड़ियां पंकज टंडन इकबाल अदीब अरविंद शर्मा सूर्य प्रताप चौहान योगराज सिंह दीपक गुप्ता डॉ मनीष अग्रवाल मनोज कौशिक अश्विनी शर्मा विनीत गुड़िया वीरेंद्र मिश्रा, महेंद्र लोहिया,पूजा गुप्ता,इंदुमान बीना मेहरोत्रा डा कीर्ति पंत डा अर्चना अग्रवाल नीलम घई सीमा चौहान,नमिता पंत चेतन अरोरा, शालिनी कचौड़ियां कल्पना खन्ना दिव्या चतुर्वेदी कुमकुम राजपूत दीपिका अग्रवाल पूजा सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।
