काशीपुर। आदर्श, त्याग और सेवा के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य समाज भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ कुमाऊँ वैश्य महासभा के संरक्षक, SPNG indostar ग्रुप के सीएमडी श्री योगेश जिंदल जी के करकमलों द्वारा किया गया। महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा रविवार की शाम मोहल्ला क़िला बिजलीघर से प्रारम्भ हुईं जो मुख्य बाजार,


नगर पालिका, महाराणा प्रताप चौक, रामनगर रोड होते हुए में श्री रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रामनगर व आसपास के हजारों वैश्य समाज के लोगों ने भाग लिया।
शोभा यात्रा में मातृशक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,
इस दौरान विभिन्न प्रकार की झाँकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह जगह हर वर्ग के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और महाराजा अग्रसेन के दर्शन किये।

शोभा यात्रा में योगेश जिंदल, देवेंद्र अग्रवाल, बीपी गोयल, जेपी अग्रवाल,अजय अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, दीपक मित्तल, डॉ भारत भूषण,अमित मित्तल, महेंद्र लोहिया, डॉ ईश्वर पैगिया,कौशलेश गुप्ता, सनद पैगिया, पीयूष गुप्ता, महेश गुप्ता समेत कई लोग शामिल रहे।
