Monday, March 30, 2026

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादूर शास्त्री जी की जयंती 

 

oplus_0
oplus_0

रुद्रपुर / काशीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को पूरे भारतवर्ष में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी  व जय जवान – जय किसान का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जवानों एवं किसानों के प्रणेता और देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादूर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गईं।

आज इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए दो अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय सहित भारत को मजबूत किया. उन्होंने अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई का परिचय दिया. ‘जय जवान जय किसान’ के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई. वह हमें एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रयास में प्रेरित करते रहते हैं. इसी क्रम में आज उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक श्री हरेंद्र मिश्रा ने ध्वजा रोहण करने के उपरांत राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादूर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया, वहीं काशीपुर के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, चैती फार्म, बाजपुर रोड, काशीपुर में भी गांधी/ शास्त्री जयंती मनाई गईं। इस अवसर पर बृजेश कुमार विमल प्रधानाध्यापक,    देवेंद्र चौधरी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, अनिल कुमार सहायक अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र,  श्री अनंतपाल सिंह, श्री सतेंद्र सजवान, श्रीमती प्रतिभा प्रवक्ता, पी.एस. एम. एस. इंटर कॉलेज, कुंवरपुर, नैनीताल,  सना परवीन बीआरपी मोनिका बीआरपी काशीपुर श्रीमती श्वेता डाबर मोनिका शर्मा,रंजू शर्मा,हरजीत सिंह व श्वेता चौहान आदि मौजूद रहे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े