Monday, March 30, 2026

कांग्रेसियों ने श्रद्धा पूर्वक मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

काशीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को पूरे भारतवर्ष में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी  व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादूर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इसी क्रम में आज महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अनुपम शर्मा व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने नव चेतना भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी  व जय जवान – जय किसान का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जवानों एवं किसानों के प्रणेता और देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादूर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई। इस अवसर पर महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अनुपम शर्मा ने कहा है कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी दोनों असाधारण राजनेता थे जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय सहित भारत को मजबूत किया। पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा देश को आजादी दिलाने में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादूर शास्त्री जी के योगदान को देश कभी भी भुला नहीं सकता। देश हमेशा इनका ऋणी रहेगा। महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा दोनों महान नेताओं ने अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई का परिचय दिया और देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाई.। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,पीसीसी सदस्य अलका पाल,  प्रदेश सचिव मंसूर मंसूरी, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, महेंद्र बेदी, रियासत प्रधान, गौरव चौधरी, सारीम सैफी, राकेश भगत, अजीत शर्मा, विमल गुड़िया, अब्दुल कादिर, हनीफ गुड्डू समेत दर्जनों कोंग्रेसी शामिल रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े