
काशीपुर। तारावती सरोजनी देवी बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में आत्म निर्भर भारत विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न वर्गों में अव्वल रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
आत्मनिर्भर भारत के विषय अंतर्गत आने वाले उपविषयों स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग,वोकल फॉर लोकल,रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर,कुटुंब प्रबोधन
व डिजिटल इंडिया पर छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में पोस्टर बनाकर अपनी भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम में आर.एस.एस. के जिला प्रचारक श्री सौरभ जी मुख्य अतिथि, विभाग व्यवस्था प्रमुख श्री अजय अग्रवाल, न्यूज़ टुडे उत्तराखंड के प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा व गोविन्द जी विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।विद्यालय प्रबंधक श्री दीपक मित्तल ने सभी अथितियों का भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य श्रीमति शेफाली पाण्डेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया. संचालक सुनील कुमार व संयोजन सोनाली त्रिपाठी ने किया।
