Monday, March 30, 2026

गायत्री शक्ति पीठ काशीपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवम् 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरु

 

 

 

काशीपुर। गायत्री शक्ति पीठ काशीपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवम् 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी डी के शर्मा ने बताया कि



4 अक्टूबर, 2025 को
प्रातः 10 बजे से गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा कलश यात्रा निकाली गईं तत्पश्चात दोपहर में 1 बजे से संगीत प्रवचन-उदबोधन, प्रसाद वितरण के उपरांत सभी को भोजन कराया गया। 05 अक्टूबर 2025, रविवार
प्रातः 5 बजे से ध्यान, आरती, प्रातः 6 बजे से अखण्ड जप प्रारम्भ, प्रातः 8 बजे से देव पूजन,
(पुंसवन, नामकरण अन्नप्राशन, विद्यारम्भ, यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम होगा. 06 अक्टूबर 2025, सोमवार, शरद पूर्णिमा प्रातः 8 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ होने के साथ यज्ञ होगा फिर 11 बजे पूर्णाहुति होगी। आज के कार्यक्रम में भीम सिंह, हरीश खाती, मीनाक्षी शर्मा, ए एन मिश्रा, वेद प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े