Monday, March 30, 2026

केवीएस कास्टिंग्स लि० का केवीएस प्रीमियर के परिसर में शेयर लिस्टिंग का भव्य समारोह आयोजित,आईपीओ के माध्यम से आज से शेयर मार्केट में प्रवेश 

 

काशीपुर।  केवीएस प्रीमियर ग्रुप की कम्पनी केवीएस कास्टिंग्स लि० आईपीओ के माध्यम से शेयर मार्केट में प्रवेश कर गईं है।

कम्पनी ऑटोमोबाइल, रेलवे, डिफेन्स, और ट्रैक्टर कम्पनी के पुर्जे अत्याधुनिक तकनीक से तैयार रही है। कम्पनी का आईपीओ 26.09.2025 से 30.09.2025 तक मार्केट में आवेदन के लिए खुला था जिसका निवेशकों ने अति उत्साहित तरीके से भाग लिया और चार गुणा आवेदन प्राप्त हुए। केवीएस कास्टिंग्स लि० 6 अक्टूबर, 2025 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए तैयार है। इस उपलक्ष्य में केवीएस प्रीमियर के परिसर में शेयर लिस्टिंग का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कम्पनी के चैयरमेन  देवेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं प्रबन्ध निदेशक अर्पण जिन्दल द्वारा सभी आगन्तुओं का स्वागत किया गया एवं कम्पनी की भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उधोगपति, इन्वेस्टर्स, बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारी एवं कम्पनी के अधिकारीगण ने भाग लिया। इस अवसर पर कम्पनी के सीईओ संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कम्पनी इस आईपीओ के माध्यम से एक नया उत्पादन कारखाना की स्थापना कर रही है जिसमें उत्पादन अगले दो-तीन माह में प्रारम्भ होगा तथा नये कारखाने से कम्पनी की उत्पादन क्षमता तीन से चार गुणा बढ़ जायेगी जिससे कम्पनी की ग्रोथ और इन्वेस्टर्स को मुनाफा प्राप्त होगा। इस अवसर पर सुमित सक्सेना वाइस प्रेसिडेंट BSA ,प्रशांत दुआ डायरेक्टर narnolia, nextgen से धवल पंत,

उधोगपति मदन मोहन जिन्दल, विजय जिंदल,सुशील संगल,अनुराग जिन्दल, अपूर्व जिंदल,अभिषेक जिन्दल, प्रतीक जिंदल, बी पी गोयल, पुनीत महिंद्रा, प्रमोद अग्रवाल,राजीव घई,दीपक यादव, भीमसैन प्रजापति, दीपक जायसवाल कुलभूषण गर्ग, मधुप मिश्रा, मयंक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, डॉ संजय गुप्ता, चकरेश जैन, अतुल असावा, विनीत अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल,दीपक यादव, भीमसैन प्रजापति, दीपक जायसवाल के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े