Monday, March 30, 2026

रिश्वत केस में नाम आया, आईजी ने कनपटी पर गोली मार खुदकुशी की – 8 पेज के सुसाइड नोट में 30 से ज्यादा अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

रोहतक/चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को कनपटी पर गोली मार खुदकुशी कर लो। चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित घर से पुलिस को 8 पेज का सुसाइड नोट और 1 पेज की वसीयत मिली है। नोट में 30-35 आईपीएस, आईएएस व रिटायर्ड अफसरों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पूरन कुमार का 29 सितंबर को रोहतक स्थित सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आईजी पद पर तबादला हुआ इससे पहले वे यहतका दल के आईजी थे। इसी बीच, पता चला कि रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में सोमवार को पूरन सिंह के साथ रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि सुशील ने शराब कारोबारी से दो-ढाई लाख रु. मंथली रिश्वत मांगी थी। ऑडियो क्लिप मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्लिप में वह कह रहा है कि दो-ढाई लाख रु. आईजी को देने हैं। चैट भी मिली। सुशील ने पूरन कुमार का नाम लिया।

 

 

 

 

इनसाइड स्टोरीः रसोइये से कहा- डिस्टर्ब मत करना, साउंडप्रूफ रूम में पीएसओ के रिवॉल्वर से गोली मारी

 

घटनाक्रम के वक्त घर में मौजूद रसोईए प्रेम सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे सर ने कहा कि वह बेसमेंट के साउंडप्रूफ थियेटर में जा रहे हैं। जरूरी काम है, इसलिए किसी को नीचे न आने देना। इसी दौरान उनकी बेटी बाजार चली गई। करीब 11 बजे पूरन कुमार ने ऊपर आकर दोपहर का खाना बनाने को कहा। इसी दौरान पूरन कुमार को जापान दौरे पर गई पत्नी ने 12-15 बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं

हुआ। उन्होंने बेटी को फोन किया तो वह बाजार में थी। बेटी ने प्रेम को फोन कर पापा के पास जाने को कहा। प्रेम ने बताया कि वह बेसमेंट में हैं और डिस्टर्ब ना करने को कहा है। करीब पौने 1 बजे बेटी बाजार से आई तो सीधे बेसमेंट में गई। वहां देखा कि पापा की कनपटी से खून बह रहा था। बेटी की चीख सुनकर और नौकर भी नीचे पहुंचे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े