Monday, March 30, 2026

कुमाऊं वैश्य महासभा की महिला शाखा ने सामूहिक कन्या विवाह सहायतार्थ लगाया दीपावली मेला – महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन

 

 

काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा, काशीपुर की महिला शाखा द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2025, रविवार को श्री रामलीला मैदान, काशीपुर में सामूहिक कन्या विवाह सहायतार्थ एक दीपावली मेले का आयोजन किया गया l

 

जिसका उद्धघाटन काशीपुर के मेयर श्री दीपक वाली जी द्वारा फीता काटकर एवं भगवान श्री गणेश जी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया l

महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति अग्रवाल जी ने बताया कि महिलाओं द्वारा आयोजित इस मेले में नगर एवं विभिन्न क्षेत्रों से आयी हुई मातृशक्ति द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं बहु उपयोगी सामानों सहित खानपान के 50 से अधिक स्टॉल लगाये गये l

जिसमें श्रृंगार सामग्री, वंदनवार, सूट-साड़ी, कंगन, पूजन सामग्री सहित डेकोरेशन के अनेक वस्तुओं की स्टॉल प्रमुख हैं l हर घंटे निकलने वाला लकी ड्रा मेले का प्रमुख आकर्षण रहा l यहां महिला शाखा की अध्यक्षा – श्रीमती प्रीति अग्रवाल जी, मंत्री – श्रीमती अनीता बंसल जी, कोषाध्यक्ष – श्रीमती कविता गोयल जी, सुधा जिंदल,उषा संगल, विमल अग्रवाल, साधना जिंदल, रेखा जिंदल, प्राची अग्रवाल, रूचि संगल,मोनिका गुप्ता परिधि अग्रवाल, श्रेया बंसल, अनिका विद्यार्थी समेत अन्य महिला सदस्यों के साथ, कुमाऊं वैश्य महासभा के संरक्षक श्री योगेश जिंदल जी, संरक्षक श्री सुशील बंसल जी, संरक्षक पवन अग्रवाल जी, नवीन अग्रवाल जी, अध्यक्ष एम पी गुप्ता जी, मंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के सी बंसल जी, प्रचार मंत्री श्री सौरभ गुप्ता जी, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष शेष कुमार सितारा जी एवं डॉ बी एम गोयल जी, डॉ ए के गोयल जी, विनीत संगल, मुनेश बंसल, राकेश अग्रवाल जी, श्री राकेश गोयल जी आदि नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही l बता दें कि वैश्य समाज आदि काल से ही सर्व समाज की सेवा के लिए पहचाना जाता हैं और वैश्य समाज के तत्वाधान में समय समय पर समाज के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्रदान प्रोत्साहन जैसे सामाजिक कार्य होते रहते हैं ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े