Wednesday, February 11, 2026

आगामी 4 नवम्बर को काशीपुर आयेंगे सीएम धामी

 

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 4 नवंबर को काशीपुर पधार रहे हैं। श्री धामी उस दिन शहरी विकास विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड के सभी नगर निगमों के मेयर समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षगणो ,नगर निगम,नगर पालिका ,नगर पंचायतों के नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी गणों के काशीपुर में होने जा रहे एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित काशीपुर के अनन्या होटल में आयोजित होने जा रहा है।

 

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सुझाव और कार्य करने में आ रही दिक्कतों पर अपना अभिमत रखना और उसके निदान की दिशा में रणनीति बनाया जाना है। यह सम्मेलन प्रदेश के नगर निकायों के विकास में मिल का पत्थर सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े