Home उत्तराखंड नैनीताल और भवाली में उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम, माल रोड पर वाहन रोकने को लेकर हंगामा।

नैनीताल और भवाली में उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम, माल रोड पर वाहन रोकने को लेकर हंगामा।

0

Nainital- वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे। उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है। जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here