Home अपराध पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रणजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रणजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

0
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रणजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

Punjab – पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम समेत 5 लोगों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी कर दिया है, लेकिन इस केस में बरी होने के बावजूद भी राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा।

बता दें कि राम रहीम समेत 5 आरोपियों को CBI कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी थी। राम रहीम इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 3 मामलों में सजा हुई थी। इनमें रणजीत हत्याकांड के अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और साध्वियों के यौन शोषण का केस भी शामिल है। पत्रकार की हत्या में उसे उम्रकैद और यौन शोषण के 2 केसों में 10-10 साल की कैद हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here