काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी एवं लॉ कॉलेज के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सीनियर छात्रों द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू, अनिल कुमार, अमरीश कुमार,
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल चौहान, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी, लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान, विभागाध्यक्ष संजय शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन बी.फार्मा के छात्र आदित्य और लवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि धीरेंद्र कुमार साहू जी ने सभी नव प्रवेशित छात्रों को शुभकामनाएं दी
एवं शिक्षा के प्रति अग्रसर रहने की सीख दी। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने समस्त नव प्रवेशित छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं यह बताया कि छात्र जीवन में हमें नशे और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से दूर रहना है तभी हमें विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त हो सकेगी। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि शिक्षा ही हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए, एक अच्छा विद्यार्थी ही अपने जीवन में सफलता का परचम लहरा सकता है।
इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ. कपिल चौहान एवं डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान ने सभी नव छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर बी.फार्मा से दिशा सिंह, डी.फार्मा से ऋषिका, एल एल बी से आंशिक एवं मिस्टर फ्रेशर बी.फार्मा से विक्रम अग्रवाल, डी फार्मा से अनस अली, एल एल बी से विवेक को चुना गया। इस दौरान फार्मेसी विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ.अमित सेन, डी.फार्मा के विभागाध्यक्ष हिमांशु लोहनी, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से वाइस प्रिंसिपल श्रुति करार, डिग्री कॉलेज से वाइस प्रिंसिपल डॉ सुषमा शर्मा आदि समस्त अध्यापक गण एवं स्टाफ मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव असिस्टेंट प्रोफेसर वसुधा नेगी द्वारा दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में हर्ष देखने को मिला।
