नैनीताल। दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर से जुड़े मोबाइल के काॅल डिटेल को खंगालने में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार की देर रात ढाई बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही एलआईयू दिल्ली की टीम ने हल्द्वानी के संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य इलाके बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे लेकर दिल्ली चली गई। वहीं हल्द्वानी के बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना मो नईम से तीन घंटों से पूछताछ की जा रही है।
