Wednesday, February 11, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में एनुअल स्पोर्ट्स वीक का हुआ भव्य शुभारंभ।

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में आज एनुअल स्पोर्ट्स वीक का शानदार आगाज़ हुआ। कॉलेज परिसर उत्साह, जोश और खेल भावना से सराबोर नज़र आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि इंटरनेशनल वेट लिफ्टर राजीव चौधरी, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ. कपिल चौहान, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज डॉ. राजकुमार चौधरी, ने फीता काट कर किया साथ ही नेशनल एंथम भी गया गया, जिसने पूरे माहौल में देशभक्ति और ऊर्जा का संचार किया।

इस पांच दिवसीय स्पोर्ट्स वीक के पहले दिन विद्यार्थियों के बीच शानदार मुकाबले देखने को मिले जिनमें कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर रेस खेल खेले गए। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों ने उत्कृष्ट टीम वर्क, खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। पूरे परिसर में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस स्पोर्ट्स वीक का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, फिटनेस, टीम स्पिरिट और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज के सम सेंट अध्यापक गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े