जीपर काशीपुर में “मॉडर्न डग डिज़ाइन” पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
जागरण संवाददाता,काशीपुर। ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में “मॉडर्न ड्रग डिज़ाइन अप्रोचेज़ इन ड्रग डिस्कवरी” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुनेन्द्र मोहन वाष्र्णेय ने बतौर गेस्ट स्पीकर सहभागिता करते हुए छात्रों एवं शिक्षकों को आधुनिक औषधि खोज की नवीनतम विधियों से अवगत कराया।
अपने व्याख्यान में डॉ. वाष्र्णेय ने ड्रग डिज़ाइन की समकालीन तकनीकों. शोध की दिशा तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक, स्पष्ट एवं संवादात्मक रहा, जिससे उपस्थित छात्रों और संकाय सदस्यों को अकादमिक स्तर पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र ने शैक्षणिक वातावरण को और अधिक प्रभावी बनाया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ० अनिल कुमार सक्सेना ने डॉ. मुनेन्द्र मोहन वाष्र्णेय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बहुमूल्य समय, गहन ज्ञान एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन से छात्रों और शिक्षकों को नई सीख मिली है, जो उनके शैक्षणिक एवं शोध कार्यों में सहायक सिद्ध होगी। चेयरमैन ने भविष्य में भी इस प्रकार के अकादमिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
