काशीपुर। इस बार विद्यालय ने सिम्फनी ऑफ़ द अर्थ थीम पर अपना कार्यक्रम आयोजित किया। इस वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि काशीपुर के विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इसके बाद विद्यालय की हेड गर्ल वैभवी सिंह पठानिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने विद्यालय के एक साल की उपलब्धियों के ऊपर विस्मृत प्रकाश डाला।
वार्षिक रिपोर्ट के बाद विद्यालय के म्यूजिकल बैंड ने सभी आगंतुकों को अपने वाद्य यंत्रों की बड़ी ही सुरीली आवाजों के द्वारा मन्त्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के म्यूजिकल बैंड द्वारा सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र जी के गीतों की धुन बजा कर उनको श्रद्धांजली भी अर्पित की इसके बाद नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा ओपनिंग डांस का आयोजन किया गया
जिसने सभीअतिथियों के मन को मोहति कर लिया तत्पश्चात प्री-प्राइमरी की गर्ल्स द्वारा फेयरी डांस का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्री-प्राइमरी के बॉयज ने मशरुम डांस की बड़ी ही मनमोहक तथा हृदयाकर्षक प्रस्तुति दी।
मशरूम डांस के बाद कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने एक लघु एव्र के द्वारा पृथ्वी पर मंडरा रहे संभावित खतरों का बड़ी ही सजीव अभिनय प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने पञ्च तत्वों (जल, अग्नि, वायु, आकाश तथा पृथ्वी) से सम्बंधित चित्ताकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को प्रसन्नचित्त कर दिया।
तत्पश्चात माईम एक्ट के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण के प्रकारों तथा उनके दुष्प्रभावों का अपने अभिनय द्वारा वर्णन करते हुए उनके समाधान पर प्रकाश डाला।
एक्ट के बाद विद्यालय के क्वायर ग्रुप ने ‘द अर्थ इज माय होम’, ‘मदर नेचर नीड अस’ तथा ‘टुगेदर वी केन चेंज द वर्ल्ड’ जैसे सोंग्स गाकर सभी लोगों को पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित किया जिसे सभी आए हुए मेहमानों ने तालियों की गडगडाहत के साथ सराहा। व्क्वायर ग्रुप के सोंग्स के बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा क्लोजिंग डांस तथा फिनाले प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी अविभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। फिनाले के बाद नई विद्यालय काउंसलिंग की घोषणा की गई जिसमें मान्या चौधरी तथा अभिमन्यु सिंह को स्कूल कैप्टेन बनाया गया गया तथा तन्मय सिंह को विद्यालय का स्पोर्ट्स कैप्टेन घोषित किया गया। तत्मश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी के करकमलों द्वारा विद्यालय के गत साल के सभी टोपर्स को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने विद्यालय के इस वार्षिकोत्सव की अत्मधिक सराहना करते हुते तथा सभी का आभार ज्ञापित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अपने नृत्य, अभिनय तथा गायन के द्वारा पृथ्वी के प्रदूषण को कम करने के लिए तथा सभी को प्रयावार्ण प्रदूषण की ओर जागरूक करने का जो एक नया तथा अनूठा प्रयास किया है वह अतुलनीय है। इस अवसर पर विधयक जी ने विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत कौर तथा सह प्रबंधिका शिरीन सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत तथा लगन के द्वारा इस पृथ्वी को बचाने की अनूठी पहल की है इसके लिए हम सभी आभारी हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
