नानकमत्ता। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा कार सेवा के प्रमुख सेवादार जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि बाबा तरसेम सिंह रोजाना की तरह बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक अचानक सुबह 6.30 बजे डेरे में पहुंचे। हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह पर दो फायर झोंक दिए और फरार हो गये। एक गोली बाबा तरसेम के पेट व दूसरी हाथ में लगी। बाबा तरसेम सिंह को तत्काल खटीमा ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस ह्रदय विदारक वारदात से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए हैं।
