अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के समारोह सम्पन्न -ब्राह्मण गौरव सम्मान पसे सम्मानित डॉ दीपिका गुड़िया, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट आदि
काशीपुर।अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का एक सम्मान समारोह चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय काशीपुर में संपन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय रही, भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्राह्मण बंधुओं को प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने ब्राह्मण गौरव से माला पहना कर वह सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।
ब्राह्मण गौरव से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तराखंड रत्न से भी सम्मानित शैलेंद्र कुमार मिश्रा को ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया ,साथ ही डॉक्टर दीपिका गुड़िया, लता शर्मा ,शालिनी शर्मा, प्रभा तिवारी, प्रदीप जोशी को भी ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह में बोलते हुए डॉक्टर दीपिका गुड़िया ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश की तरक्की के लिए हमेशा तत्पर है महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण अपनी कर्मठता,दृढ़ता, विनम्रता ,सहजता व संकल्प शीलता एवं उदारता से समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है व एक दर्पण के रूप में प्रसारित करता है ,प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने सभी ब्राह्मण बंधुओं को ब्राह्मण गौरव मिलने पर कहा कि ब्राह्मण अथक परिश्रम, शिक्षा ,प्रेम, समाज सेवा, दृढ़ संकल्प के प्रति हमेशा समर्पित रहता है ।
इस मौके पर पंडित भास्कर त्यागी पंडित ,शैलेंद्र कुमार मिश्रा, पंडित पंकज पंत ,पंडित संदीप चतुर्वेदी, पंडित प्रदीप जोशी, पंडित गिरीश चंद्र अधिकारी, पंडित लता शर्मा, पंडित प्रभा शर्मा ,पंडित शालिनी शर्मा ,पंडित विमल गुड़िया, पंडित विकल्प गुड़िया, देवांग मिश्रा आदि काफी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे सम्मान समारोह का संचालन पंडित संदीप चतुर्वेदी व पंकज पंत ने किया। विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया , व उमेश जोशी ने सभी जनमानस से 100 फ़ीसदी मतदान करने का आवाहन किया।
