Monday, March 30, 2026

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी की आत्महत्या को परिवार ने बताया मर्डर…

सलमान खान फायरिंग केस में बीते दिन आरोपी अनुज ने जेल में आत्महत्या कर ली, जिसके बाद अब इस मामले में मृतक के परिवार ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है, मृतक के भाई और गांव के सरपंच ने अनुज की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया है। उनका कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अब इसमें से एक आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है, वही परिवार अनुज के शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहता है। उनकी डिमांड है कि पोस्टमार्टम मुंबई के बाहर करवाया जाए। अनुज के घरवालों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि अनुज की मौत उनके टॉर्चर की वजह से हुई है। वहीं अनुज के मामा रजनीश का कहना है कि, हाई सिक्योरिटी जेल में अनुज की मौत मुंबई पुलिस के काम पर सवाल खड़े करती है। आरोपी के मामा ने जांच की मांग की है और उनका कहना है कि उनके भांजे का पुलिस कस्टडी में मर्डर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े