रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’के बाद से अंकिता लोखंडे सुर्खियों में बनी हुई है, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की।
ऐसे में अब उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, अंकिता लोखंडे का नाम स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 3 से जोड़ा गया है, कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि करण जौहर ने अंकिता लोखंडे को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए ऑफर दिया था, लेकिन अंकिता लोखंडे ने इसे ठुकरा दिया। हालांकि अंकिता लोखंडे को इस फिल्म में कौन सा रोल दिया गया था, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है और अंकिता लोखंडे ने अभी तक इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा हैं।

आपको बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पहला पार्ट 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें आपने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को देखा था। जबकि इसका दूसरा पार्ट 2019 में रिलीज किया गया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सूतारिया नजर आई थी। हालांकि अभी इसके तीसरे पार्ट को लेकर जहां एक वेब सीरीज बनाने की बात कही जा रही है, तो वही अंकिता लोखंडे का नाम भी इससे जोड़ा गया है, वैसे आपको अंकित लोखंडी की सावरकर कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।
