Wednesday, February 11, 2026

प्रभास की फिल्म सलार 2 को बड़ा अपडेट…..

साउथ सुपरस्टार प्रभास के खाते में इस वक्त 4 बड़ी-बड़ी फिल्में रखी हैं, 27 जून को आने वाली‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर लोग काफी एक्साटेड है, इसमें प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन आपकों नजर आएँगें। इसी बीच उन्होंनें ‘द राजा साब’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी एक तस्वीर हाल ही में लीक हुई थी।
पहले जहां ये कहा जा रहा था, कि ‘द राजा साब’ की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रभास ‘स्पिरिट’ पर काम शुरू करेंगे, तो वहीं अब उनकी फिल्म ‘सलार 2’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर सभी फैंस काफी खुश होंगें।

हाल ही में ये खबर सामने आई है, कि प्रशांत नील का पूरा फोकस ‘सलार 2’ पर है, जिसकी स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है, फिल्म का पहला शेड्यूल प्लान किया जा चुका है, मई के आखिर में हैदराबाद से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है, पिक्चर की ज्यादातर शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए सेट पर की जाएगी, प्रशांत नील और उनकी टीम ‘सलार 2’ को इस साल यानी 2024 क्रिसमस पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। बता दें कि इसके सीक्वल में एक बार फिर जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े