Wednesday, February 11, 2026

हल्द्वानी में पिकअप ने मासूम को रौदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा।

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। इस दौरान मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वसन दिया।

जानकारी अनुसार तीनपानी बायपास गोजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में आज सुबह पास की बस्ती में रहने वाले ढाई साल के गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने पिकअप में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया, और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े