मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।
