Friday, July 31, 2026

भाजपा नेता की दबंगई,पार्टनर के घर किया पथराव व फायरिंग कर धमकाया भी

रूद्रपुर। व्यापारिक लेनदेन के चलते भाजपा नेता ने अपने अन्य साथियों के साथ अपने बीज बिजनेस पार्टनर के घर पथराव कर डाला। इतना ही नहीं जाते जाते फायरिंग कर धमका भी गये। घटना की सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की विस्तार से जानकारी ली। रुद्रपुर निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसने एक भाजपा नेता के साथ पार्टनरी में व्यवसाय किया था। जिसके हिसाब को लेकर उसका उससे विवाद चल रहा था। जिस कारण पार्टनर भाजपा नेता उसर्से व उसके परिवार से रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते 1 जून को समय प्रातः 3 बजे वह अपनी पत्नी व अन्य 5-6 लोगो को साथ लेकर दो कार में सवार होकर उसके घर के बाहर आ गये तथा उसके घर में पत्थर फेकने लगे। मुकेश का कहना था कि तथा उक्त लोग उसे गालियां देने लगे। जब उसकी पत्नी बाहर आई तो भाजपा नेता ने उस पर ईंट फैककर मारी जो पत्नी के पेट में लगी। उक्त लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस आये और गालियां देते हुये मारपीट करने लगे। शोर की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगो को इकट्टòा होता देख भाजपा नेता ने घर से निकलते हुये बाहर हवाई फायर किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुये सभी चले गये। उक्त घटना पड़ोस के घरो में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है। उसने बताया उक्त घटना के बाद से वह व उसका परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है तथा उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े