
टनकपुर।सीएम धामी ने आज टनकपुर में पेयजल, सिंचाई, बिजली आपूर्ति, सड़क यातायात व्यवस्था एवं माँ पूर्णागिरी धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएम ने बैठक में जनता को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जिन क्षेत्रों में पेयजल की कमी है वहां टैंकरों और अन्य माध्यमों से पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बता दें कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग अधिकारियों को नदियों के जल स्तर की मॉनिटरिंग करने और अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश भी सीएम धामी द्वारा दिए गए। उन्होंनें लोक निर्माण विभाग को जनपद की सड़कों को दुरुस्त बनाए रखने और निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। वहीं माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में पार्किंग, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह से सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
