उत्तराखंड की पांचों सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, इस दौरान शुरुआती रुझानों में पांचों सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट आगे चल रहे है। बता दे बीजेपी नेता और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सीट से 2700 वोटों से आगे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों जीती थीं। हरिद्वार से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और टिहरी सीट से टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला भी मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं। उत्तरकाशी से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह से 4125 वोटों से आगे चल रहे हैं।
