Friday, July 31, 2026

लोकसभा चुनाव मतगणना 2024: देखिए कौन सबसे आगे…….

इस वक्त पूरे देश की नजर लोकसभा चुनाव की मतगणना पर है, महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, शुरुआती रुझानों में एनडीए 20 सीटों पर और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है। उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा दूसरे नंबर पर हैं। वहीं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे चल रहे हैं। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
कर्नाटक की हॉट सीट शिमोगा से भाजपा के बीवाई राघवेंद्र आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की गीता शिवराजकुमार करीब 52 हजार वोटों से पिछड़ रही हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और इस चुनाव में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे केएस ईश्वरप्पा डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े