लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर BJP प्रदेश कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया, जिसमें सीएम धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लिए गए युगान्तकारी निर्णयों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर देवभूमि के जन-जन के विश्वास को परिलक्षित कर रहा है।
