Friday, July 31, 2026

आखिर कैसे तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार : आंकड़ों से जानिए…

लोकसभा चुनाव के नतीजे बिल्कुल साफ हो चुके हैं, ऐसे में अब बारी है सरकार बनाने की। एक तरफ जहां इंडिया एलाइंस के पास 234 सीटे हैं तो वही एनडीए के पास 292 सीटे आई हैं।
बात करें अगर सिर्फ बीजेपी के पलड़े में आई सीटों की तो उनकी संख्या 240 है, जो की अन्य पार्टियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से पीएम बनने के आसार साफ है, लेकिन अगर एनडीए से कुछ पार्टियां इंडिया लाइंस में शामिल होती है, तो इससे एनडीए टूट सकती है और इंडिया एलायांस का पलड़ा भारी होने की संभावना है।

एनडीए में बीजेपी के बाद टीडीपी को 16 और जदयू को 12 सीटे मिली हैं। वही शिवसेना को 7, एलजेपी को 5, आरएलडी और जेएसपी को 2-2, एनडीए में शामिल अन्य को एक-एक सीट हासिल हुई है।

हालांकि इस स्थिति में भी बीजेपी बहुमत से जीती है, तो ऐसे में राष्ट्रपति अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए सबसे बड़े दल यानी कि बीजेपी को ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े