उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बनने वाले खाने को लेकर बेहद चौकाने वाला खुलासा हुआ है, उत्तराखंड के 53 सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बनने वाले भोजन की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है, कि स्कूलों में बच्चों को खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। जांच में इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है, तो वहीं जांच रिपोर्ट मिलने पर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल सती ने सात जिलों के सीईओ को चेतावनी जारी की है।
बता दें कि पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेट्रीज की ओर से तैयार भोजन में पोषक मानकों की जांच के लिए वर्ष 2023-24 में नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा के विद्यालयों और मदरसों में भोजन की जांच कराई गई थी। जिसमें विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन में आवश्यक पोषक मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
