NEET UG 2024 का रिजल्ट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी हो चुका है, इस बार नीट का रिजल्ट तय डेट से 10 दिन पहले ही अपलोड कर दिया गया है, इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट के कई परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए हैं। बता दें कि इस बार कई परीक्षार्थियों ने शिकायत की थी कि उन्हें एग्जाम सेंटर में अन्य स्टूडेंट्स की तुलना में कम वक्त मिला था। नीट के कुछ परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स को 20 मिनट या इससे ज्यादा देरी से पेपर दिए गए थे।
इस साल नीट यूजी परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं, कुल 67 उम्मीदवारों को 99.9 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ नीट एआईआर 1 रैंक दी गई है। वहीं 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स नीट यूजी 2024 परीक्षा में असफल हुए हैं।
दूसरी तरफ एनटीए द्वारा नीट 2024 परीक्षा में ग्रेस मार्क्स दिए जाने पर एक उम्मीदवार ने एक्स पर लिखा- कि प्रिय एनटीए यह बहुत ज्यादा है। किसी छात्र के लिए 718 या 719 लाना कैसे संभव हो सकता है और ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? ऐसा पहली बार क्यों हो रहा है? इसका सही तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए, इस तरह नहीं। आप जवाब देने में लापरवाही क्यों कर रहे हैं? लीक का जवाब कहां है?
बता दें कि जांच में यह बात सामने आ चुकी है, नीट यूजी पेपर लीक हुआ था। इस वक्त नीट यूजी पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट में है, कोर्ट ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया था, इसकी सुनवाई जुलाई में होगी। वहीं कई परीक्षार्थी नीट यूजी पेपर दोबारा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं।
