नैनीताल के खनस्यू झड़गाँव के निकट टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिस पर सीएम धामी ने भी दुख जताया है।
दुर्घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और चिकित्सकों की टीमें राहत कार्यों में जुटी रही। घायलों को उपचार हेतु नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सीएम धामी ने प्रशासन को इस दुर्घटना की जाँच और यातायात नियमों का सख़्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये हैं।
