सर्विस ट्रिब्युनल की नैनीताल पीठ ने निरस्त किए एसएसपी व आईजी के आदेश, आज उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारी अधिकारियों के सेवा सम्बन्धी मामलों का निर्णय करने वाले विशेष न्यायालय की नैनीताल पीठ ने एस.एस.पी. उधमसिंह नगर तथा आई.जी. कुमाऊं नैनीताल के पुलिस सब इंस्पैक्टर सुरेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट तथा कांस्टेबिल दयाल गिरी व महिला कांस्टेबिल हेमा मनराल के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही में दिये गये 3-3 दण्ड आदेशों को निरस्त कर दिया है।
