Friday, July 31, 2026

Kashipur : तीर्थ द्रोणासागर केडीएफ पार्क में योग शिविर के दूसरे दिन उमड़ी योग साधकों की भीड़…

काशीपुर डेवलपमेंट फॉरम के सहयोग से भारतीय योग संस्थान काशीपुर द्वारा केडीएफ पार्क द्रोणा सागर में चल रहे मधुमेह रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन योग प्रशिक्षकों द्वारा सूत्र नेति, जल नेति व शरीर में सूक्ष्म रूप से स्थापित आज्ञा चक्र, स्वादिष्ठान चक्र मूलाधार चक्र समेत सभी चक्रो के बारे में विस्तार से बताया। बता दे कि यह शिविर 9 जून तक प्रातः 5:30 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारतीय योग संस्थान से योग प्रशिक्षक जयप्रकाश सिंगले नाम लोगों को अलग-अलग आसन सीखाकर योगाभ्यास कराया, जहां केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई, हेमा भगत, सुखविंदर सिंह, राम तीरथ यादव, आरपी राय, डॉ योगराज सिंह, किशन लाल कालरा समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने अधिक से अधिक लोगों को योग शिविर का लाभ उठाने के लिए द्रोणा सागर पहुंचने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े